Adra Division Train Cancelled List: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रैक और अन्य अनुरक्षण कार्य के चलते करीब एक सप्ताह तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने 31 अगस्त से 6 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों को उनके पूरे रूट पर चलाने के बजाय बीच के स्टेशनों तक ही संचालित किया जाएगा. रेलवे के इस बदलाव का असर झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों के यात्रियों पर पड़ेगा.
कई मेमू ट्रेनें रहेंगी बंद
- आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 68046/68045 का परिचालन 31 अगस्त और 2 से 6 सितंबर तक रद्द रहेगा.
- आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 भी 1, 4 और 6 सितंबर को नहीं चलेगी.
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68077/68078 को 6 सितंबर को रद्द किया गया है.
- वहीं, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 63594/63593 भी 31 अगस्त, 3, 4 और 6 सितंबर को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के रद्द होने से संबंधित रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशन से ही लौटेंगी
रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का पूरा सफर भी प्रभावित रहेगा.
- 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 1, 4 और 6 सितंबर को महुदा तक ही जाएगी. ट्रेन वहीं समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी. इस दौरान महुदा और गोमो के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.
- 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 4 और 6 सितंबर को सिर्फ आद्रा तक चलेगी. आद्रा से आसनसोल के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
- इसी तरह 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू 4 और 6 सितंबर को आसनसोल से नहीं, बल्कि आद्रा से चलेगी. आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस भी प्रभावित
रोलिंग ब्लॉक का असर खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा.
- ट्रेन संख्या 18035/18036 का परिचालन 2, 5 और 6 सितंबर को आद्रा तक ही होगा. इन तारीखों पर ट्रेन आद्रा में ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी.
- इस वजह से आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 63594/63593 भी 1, 2 और 5 सितंबर को आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा से पुरुलिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.
- वहीं 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 31 अगस्त, 3 और 5 सितंबर को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी. इन तारीखों में आद्रा और टाटानगर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच सफर करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें. रेल प्रशासन के अनुसार, संबंधित स्टेशनों पर ट्रेनों में किए गए बदलावों की जानकारी उद्घोषणा के जरिए दी जाएगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के समय और परिचालन की स्थिति की जानकारी ले लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.