Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Deoghar Road Accident: पालोजोरी के बगदहा मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पश्चिम बंगाल के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Deoghar Road Accident: देवघर जिले के पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा खागा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बगदहा मोड़ के पास हुआ. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के देंदुआ क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी युधिष्ठिर महतो, पिता भोलू महतो के रूप में हुई है.

रिश्तेदार के घर जा रहा था व्यक्ति 
जानकारी के अनुसार, युधिष्ठिर महतो बाइक से बगदहा के पास स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान बगदहा मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए. उन्हें गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया. घायल अवस्था में वह सड़क पर पड़े थे.

थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलने के बाद खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. युधिष्ठिर की हालत गंभीर देखकर थाना प्रभारी ने उन्हें सरकारी वाहन से तत्काल जामताड़ा इलाज के लिए भेजा. अस्पताल में इलाज के दौरान युधिष्ठिर महतो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उनकी मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !