Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Ranchi News: लालपुर के नगराटोली में तीन युवकों पर हमला और छेड़खानी का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Ranchi News: नगराटोली में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हुए विवाद ने मारपीट और छिनतई का रूप ले लिया। श्रीवास्तव गर्ल्स हॉस्टल के पास एक युवती और उसके भाई के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। युवती ने तीन युवकों पर सोने की चेन, अंगूठी और कार की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है।


पायल मुखर्जी की ओर से लालपुर थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, वह अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो एन से हॉस्टल पहुंची थी। वाहन रोकने के बाद तीन युवक कथित तौर पर वहां पहुंचे और कार को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसके भाई के साथ गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत में बताया गया है कि इसी दौरान आरोपियों ने कार की चाबी अपने कब्जे में ले ली। पायल का आरोप है कि उसकी सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली गई।

युवती को कार से खींचने और गला दबाने का आरोप

पायल ने अपनी शिकायत में सन्नी नाम के युवक को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि सन्नी ने उसे जबरन कार से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। युवती ने गला दबाने, बाल खींचने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसके साथ छेड़खानी भी की गई। इसके बाद उसने लालपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

लालपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !