Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand ANM GNM Answer Key 2026: ANM-GNM प्रवेश परीक्षा की Answer Key जारी, आज शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Jharkhand ANM GNM Answer Key 2026: झारखंड में ANM और GNM प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. अभ्यर्थी अब अपने दिए गए जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं. अगर किसी प्रश्न के उत्तर में उन्हें गलती लगती है, तो वे तय समय के भीतर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.

23 अगस्त को हुई थी प्रवेश परीक्षा
ANM और GNM पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अब JCECEB ने परीक्षा के सभी चार सेट की आंसर की जारी कर दी है. अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन में जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं.

आज शाम 5 बजे तक ही आपत्ति का मौका
आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है. अभ्यर्थियों के पास आज शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति भेजने का समय है. पर्षद ने साफ किया है कि तय समय के बाद भेजी जाने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गई है.

ई-मेल से ऐसे भेज सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं. इसके लिए उन्हें controller.jceceb@gmail.com पर मेल करना होगा. आपत्ति भेजते समय केवल प्रश्न संख्या लिखना पर्याप्त नहीं होगा. अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न संख्या, प्रश्न पत्र का सेट और सही उत्तर के समर्थन में जरूरी प्रमाण भी भेजना होगा.

ऑफलाइन भी जमा कर सकते हैं आपत्ति
अगर कोई अभ्यर्थी ई-मेल के बजाय ऑफलाइन आपत्ति देना चाहता है, तो उसके लिए भी व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थी अपनी आपत्ति JCECEB कार्यालय में जमा कर सकते हैं. 

कार्यालय का पता है:
JCECEB कार्यालय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010.

सभी सवालों की जांच के बाद भेजें आपत्ति
पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आपत्ति दर्ज कराने से पहले पूरी आंसर की ध्यान से जांच लें. अगर एक से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति है, तो सभी आपत्तियां एक साथ भेजने को कहा गया है. हर आपत्ति के साथ संबंधित सवाल और सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण देना जरूरी होगा. आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की जांच के बाद पर्षद आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा. इसलिए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति सही तरीके से दर्ज कराएं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !