Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Ranchi Road Accident: कांके के नगड़ी में स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Ranchi: रांची के कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह टूट गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने स्थिति संभालने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !