Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Bokaro News: बोकारो के वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में नाले में गिरने से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Bokaro: बोकारो के सियालजोरी के वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट परिसर में देर रात एक ग्रामीण की जान चली गई. प्लांट के अंदर खुले नाले में गिरने से भागा बांध गांव निवासी हाराधन महथा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाराधन महथा रात में किसी काम से प्लांट परिसर के अंदर जा रहे थे. इसी दौरान वह खुले नाले में गिर गए. हादसे के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

हाराधन की मौत से परिजन काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि प्लांट के अंदर खुले नाले के पास सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया था. ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट परिसर के अंदर ही गांव बसा हुआ है. ऐसे में लोगों का यहां लगातार आना-जाना लगा रहता है. खुले नाले को बिना सुरक्षा के छोड़ना हादसे को न्योता देने जैसा है. मृतक के परिवार ने आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है. ग्रामीण भी इस मांग को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं. सूचना मिलने पर सियालजोरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. घटना को लेकर प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. हाराधन महथा की मौत के बाद उनके परिवार में मातम है. परिजन मुआवजे के साथ सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !