Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur News: JPSC-JSSC धांधली और छात्रों पर हमले के खिलाफ आजसू का हल्लाबोल, 2 सितंबर को साकची में पैदल मार्च और पुतला दहन की तैयारी

Jamshedpur News: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुए हमले के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है.संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित आंदोलन के लिए अनुमति मांगी है.



छात्रों पर हमले का विरोध
आजसू छात्र संघ का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्र लगातार शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं. लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि हाल में सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों के साथ मारपीट की. इस घटना में कई छात्रों के घायल होने का दावा किया गया है. संघ ने मामले की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

कार्रवाई की मांग हुई तेज 
आजसू छात्र संघ ने प्रशासन से छात्रों पर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. साथ ही JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति देने की अपील की गई है. संगठन का कहना है कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है.

2 सितंबर को पैदल मार्च
आजसू छात्र संघ ने 2 सितंबर को आंदोलन का कार्यक्रम तय किया है. शाम 5 बजे साकची आमबागान से पैदल मार्च निकाला जाएगा. मार्च साकची गोलचक्कर तक पहुंचेगा.
यहां सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा. इसके बाद छात्र उपायुक्त कार्यालय की ओर मार्च करेंगे और अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेंगे.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संगठन के नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जरूरी अनुमति देने की मांग की है. आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !