Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी दिगंबर मरांडी का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन से लंबे समय तक जुड़े रहे वरिष्ठ आंदोलनकारी दिगंबर मरांडी के निधन से आंदोलन से जुड़े लोगों में शोक है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिगंबर मरांडी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दिगंबर मरांडी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के पुराने साथी रहे हैं.

आंदोलन के मुश्किल दौर में निभाई अहम भूमिका
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में दिगंबर मरांडी ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाई. उन्होंने आंदोलन को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संघर्ष और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने दिगंबर मरांडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस मुश्किल समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !