Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur Crime News: सोनारी के डोबो पुल पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ बछड़ा लदा ऑटो; कपाली के 2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मवेशी ले जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी संतोष वर्मा के आवेदन पर दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है।

डोबो पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ऑटो (संख्या JH 05 BR 6995) में बछड़े को लादकर काफी तेजी से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डोबो पुल के पास चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार दोनों युवकों को हल्की चोटें आईं।

अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो सहित बछड़े को जब्त कर थाने ले आई। वहीं घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अंसार नगर (डेम डूबी) निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साईद अफरीदी और 21 वर्षीय मोहम्मद सादिम के रूप में हुई है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !