Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Tata Steel Promotions: टाटा स्टील में कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिला प्रमोशन, विजिलेंस समेत कई विभागों में नई तैनातियां, 1 सितंबर से लागू होंगे बदलाव

Tata Steel Promotions: टाटा स्टील ने अपने कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. कंपनी की ओर से जारी आदेश में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी और तबादले से जुड़े कई फैसले लिए गए हैं. इसके अलावा कुछ अधिकारियों के अस्थायी ट्रांसफर की अवधि भी बढ़ाई गई है. ज्यादातर बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगे.

अमित घोष और अविनाश सिंह को प्रमोशन
अमित कुमार घोष को रिफैक्टरीज टीएसएम के मैनेजर पद से प्रमोट कर एरिया मैनेजर, रिफ्रैक्टरी मिल्स एंड किल्स टीएसएम बनाया गया है. वह मेरामंडली से काम करेंगे. अविनाश सिंह को रिफ्रैक्टरी टेक्नोलॉजी ग्रुप के सीनियर मैनेजर पद से पदोन्नत किया गया है. उन्हें एरिया मैनेजर आरटीजी, स्टील एंड मिल्स की जिम्मेदारी दी गई है. वह जमशेदपुर से कार्य करेंगे.

सुमन शर्मा और पुष्पम्मा मैथ्यू भी प्रमोट
चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, टीएसके के पद पर कार्यरत सुमन कुमार शर्मा को आईएल-3 से आईएल-2 लेवल पर प्रमोट किया गया है. वह जाजपुर में ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. मेडिकल सर्विसेज प्रशासन में डाइटिशियन ओ3 के पद पर कार्यरत पुष्पम्मा मैथ्यू को सीनियर डाइटिशियन ओ2 बनाया गया है. वह जमशेदपुर में हेड एडमिनिस्ट्रेशन को रिपोर्ट करेंगी.

मोहित पांडे और अनुराग अग्रवाल को नई जिम्मेदारी
टैलेंट हब के एरिया मैनेजर मोहित पांडे का तबादला एरिया मैनेजर जीपीजीसी फिनिशिंग एंड डिस्पैच आईएल-4 के पद पर किया गया है. वह साहिबाबाद से काम संभालेंगे. इंडिजिनस सोर्सिंग के चीफ कमर्शियल इंडिजिनस सोर्सिंग अनुराग अग्रवाल को चीफ एसपीसी एंड सर्विसेज डेजिग्नेट, इंटीग्रेटेड प्लानिंग एंड सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रमोद कुमार के पद और जिम्मेदारियों में बदलाव
कंपनी ने एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशंस विभाग का नाम बदलकर एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस कर दिया है. इसके साथ प्रमोद कुमार का नया पदनाम हेड एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस होगा. प्रमोद कुमार को टीएसजी, टीजीएस, टिनप्लेट, कॉम्बी मिल और वायर्स डिवीजन की जिम्मेदारी के साथ सीआरएम बारा और ट्यूब्स डिवीजन का काम भी सौंपा गया है.

15 सितंबर से विजिलेंस विभाग में बदलाव
टाटा स्टील के विजिलेंस विभाग में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. यह बदलाव 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा. हेड विजिलेंस टीएसएम आईएल-3 मोहन लाल जैन को हेड विजिलेंस जमशेदपुर एंड डीपीए आईएल-3 की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, हेड फाइनांस एंड अकाउंट टीजीएस केवी श्रीनिवासन का तबादला हेड विजिलेंस, टीएसएम आईएल-3 के पद पर किया गया है. वह मेरामंडली से काम करेंगे.

दो अधिकारियों का अस्थायी ट्रांसफर बढ़ा
सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सिविल सीओबीपीपी टीएसके सुभयन दास का प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन सिविल सीओबी 6ए और 6बी टीएसजे में अस्थायी स्थानांतरण 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया गया है. वहीं, सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सिविल वेस्ट बोकारो आईएल-4 संजीव कुमार मेहर का जमशेदपुर के लिए अस्थायी ट्रांसफर 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है. इन बदलावों के बाद टाटा स्टील के कई विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !