Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में बैलों को बचाने पानी में उतरा चरवाहा, गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में चरवाहे की जान चली गई। चिड़िया पहाड़ी में बरसाती नाले में डूब रहे बैलों को बचाने के दौरान चरवाहा खुद गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, चिड़िया पहाड़ी में घटनास्थल पर बनी पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे हैं। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया था। पुलिया के ऊपर भी पानी जमा था, जिससे रास्ते का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था।

बैलों को बचाने पानी में कूदा चरवाहा

पुलिया पार करने के दौरान कई बैल रास्ते के किनारे बने गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूबने लगे। बैलों को डूबता देखकर चरवाहा उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गया।


बताया जा रहा है कि बैलों को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान चरवाहा खुद गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ मौजूद दूसरे चरवाहे ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार बारिश के कारण बरसाती नाले और आसपास के गड्ढों में पानी भरने से स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !