Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jharkhand Congress: 7 सितंबर को लोकभवन घेरेगी कांग्रेस, खनिज अधिकारों और राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता को लेकर खोला मोर्चा

Jharkhand Congress: लोकभवन के सामने 7 सितंबर को झारखंड कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी. इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई. इसमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और छात्र संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए.

खनिज और राजस्व के मुद्दे पर प्रदर्शन
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा झारखंड के अधिकार और खनिज संसाधनों से जुड़ा है. उनका कहना है कि राज्य के खनिज संसाधनों से देश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलता है. इसके बावजूद झारखंड के हितों को कमजोर किए जाने का आरोप कांग्रेस लगा रही है. पार्टी इसी मुद्दे को लेकर 7 सितंबर को अपनी बात रखेगी.

राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता की मांग
बैठक में राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे का मुद्दा भी उठा. केशव महतो कमलेश ने कहा कि आस्था से जुड़े पैसों का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए. उन्होंने चंदे में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी.

प्रदर्शन को बड़ा बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है. महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में लोगों से संपर्क करने को कहा गया है. कार्यकर्ता गांवों और मोहल्लों के साथ कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी पहुंचेंगे. सामाजिक संगठनों से संपर्क कर 7 सितंबर के कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.

ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से महिलाओं, युवाओं और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने को कहा. पार्टी का प्रयास है कि धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हों. कार्यकर्ताओं को झारखंड के खनिज अधिकार, राजस्व हित और जनता के पैसों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाने के लिए कहा गया है.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों को उनके स्तर पर जनसंपर्क और भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस का दावा है कि 7 सितंबर का कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !