Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, 40 नई बोलेरो पेट्रोलिंग वाहनों को एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Jamshedpur News: शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से जमशेदपुर पुलिस को आवंटित 40 नई बोलेरो पेट्रोलिंग वाहनों को मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को पुलिस केंद्र गोलमुरी से रवाना किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने शाम 4:15 बजे हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।


नई पेट्रोलिंग गाड़ियों के मिलने से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन वाहनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से थानावार पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता के लिए किया जाएगा।

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झारखंड सरकार की इस पहल से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में काफी मदद मिलेगी। नई पेट्रोलिंग गाड़ियों की उपलब्धता से थाना स्तर पर गश्ती व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।


दो चरणों में मजबूत होगा पेट्रोलिंग नेटवर्क

जमशेदपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पेट्रोलिंग नेटवर्क को दो चरणों में बढ़ाया जा रहा है। प्रथम चरण में 51 पेट्रोलिंग वाहन और 89 दोपहिया वाहनों को शामिल किया गया है, जबकि द्वितीय चरण में 40 नई पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को रवाना किया गया।

पुलिस का उद्देश्य शहर में नियमित गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच को और तेज करना है। पुलिस ने आम लोगों से भी किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 24x7 डायल 112 का इस्तेमाल करने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !