Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा में चला मेगा स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार के सहयोग से लगभग 100 टन कचरा साफ

Jamshedpur Bagbera: पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार के सहयोग से एक बार पुनः जुस्को के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साफ सफाई अभियान चलाया गया, यह अभियान रामनगर बजरंगबली मंदिर के पास से शुरू किया गया, मुख्य सड़क से जेसीबी एवं दो हाईवा के माध्यम से 100 टन कचरा को हटाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागबेडा, अध्यक्ष अजीत सिंन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव जगत मार्डी, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह,राकेश सिंह, उमेश पांडे, राजकुमार सिंह एवं मुखिया मायावती टुडू शामिल हुई।


यह साफ सफाई अभियान न केवल बागबेड़ा कॉलोनी के स्वच्छता में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समुदाय के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। इसके तहत लोगों को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। 

विधायक संजीव सरदार के सहयोग से जुस्को द्वारा चलाए गए साफ-सफाई अभियान से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !