Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Current News: अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा

Current News: भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी अच्छी खबरों के बीच अगस्त का GST कलेक्शन भी मजबूत रहा. अगस्त 2026 में सरकार को जीएसटी से 1,99,853 करोड़ रुपये मिले. सालाना आधार पर इसमें 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगस्त 2025 में कुल जीएसटी संग्रह 1,74,116 करोड़ रुपये था.

लगातार तीसरे महीने दोहरे अंकों की बढ़त
जीएसटी कलेक्शन में यह लगातार तीसरा महीना है, जब सालाना आधार पर दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई. जुलाई 2026 में GST संग्रह 15.4 प्रतिशत बढ़ा था. वहीं, जून में 13.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई थी.

घरेलू कारोबार से भी बढ़ा राजस्व
अगस्त में घरेलू लेनदेन से मिलने वाले GST राजस्व में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इससे सरकार को 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला. वहीं, आयात से जुड़े GST राजस्व में 29 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 62,604 करोड़ रुपये रहा.

CGST और SGST से कितनी कमाई
अगस्त के कुल संग्रह में केंद्रीय GST यानी CGST की हिस्सेदारी 38,413 करोड़ रुपये रही. राज्य GST यानी SGST से 46,316 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. वहीं, इंटीग्रेटेड GST यानी IGST से 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह हुआ.

रिफंड बढ़ा, फिर भी नेट कलेक्शन मजबूत
अगस्त के दौरान GST रिफंड में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. रिफंड की रकम सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये हो गई. इसके बावजूद रिफंड घटाने के बाद सरकार का शुद्ध GST संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा. नेट GST कलेक्शन में सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

अप्रैल से अगस्त तक 10.43 लाख करोड़
वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त के बीच कुल GST संग्रह 10.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 9.40 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह पांच महीने की अवधि में जीएसटी कलेक्शन में करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !