Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

PNB Fake Notes Case: सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामला, 17 करोड़ के नकली नोटों की जांच तेज, 3 आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज

PNB Fake Notes Case:  सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है. RBI की अतिरिक्त टीम बैंक पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच कर रही है. वहीं मामले में नामजद तीन आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.


तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं

मामले में PNB मंडल कार्यालय के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार कांसल, सहारनपुर करेंसी चेस्ट के तत्कालीन प्रबंधक सुशील शर्मा और जगाधरी करेंसी चेस्ट के तत्कालीन प्रबंधक अमित कुमार आरोपी हैं. तीनों को हरियाणा के यमुनानगर की जगाधरी जेल भेजा जा चुका है. अब जांच एजेंसियां उनके बैंक खातों के पुराने लेनदेन की जानकारी जुटा रही हैं.


पैसे के लेनदेन की जांच

जांच में देखा जा रहा है कि खातों में पैसा कहां से आया था. इसके बाद रकम किन खातों में भेजी गई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच एजेंसियां इसी लेनदेन के जरिए नकली नोटों से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.


RBI की टीम खंगाल रही सभी रिकॉर्ड

मामले की गंभीरता को देखते हुए RBI की एक और टीम सहारनपुर पहुंची है. टीम बैंक के रिकॉर्ड, कैश डिलीवरी रजिस्टर और डिजिटल लॉग की जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि अलग अलग बैंक शाखाओं से नकदी करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंची. चेस्ट से नकदी किन जगहों पर भेजी गई, इसका भी मिलान किया जा रहा है. RBI की टीम पहले हुई जांच की रिपोर्ट और उससे जुड़े दस्तावेज भी देख रही है.


दूसरे बैंकों की भी जांच की तैयारी

मामला सामने आने के बाद सहारनपुर जिले के सरकारी और निजी बैंकों को भी अलर्ट किया गया है. जिले की अलग अलग शाखाओं में मौजूद कैश और करेंसी चेस्ट के रिकॉर्ड का मिलान किया जा सकता है. इसके लिए व्यापक ऑडिट की तैयारी की जा रही है.


नकली नोटों के नेटवर्क की तलाश

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नकली नोट बैंकिंग सिस्टम में किस स्तर से पहुंचे. अगर जांच में किसी संगठित गिरोह या बड़े नेटवर्क की भूमिका सामने आती है, तो जांच दूसरे राज्यों तक भी जा सकती है. फिलहाल एजेंसियां बैंक के दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और दूसरे सबूतों को जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही हैं.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !