Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: कदमा में रसोई गैस पाइपलाइन काम के दौरान लगी आग, दो लोग झुलसे, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित वर्कर्स फ्लैट में बुधवार को किचन में काम करने के दौरान अचानक आग लग गई. इस घटना में दो लोग झुलस गए. हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

किचन में चल रहा था पाइप का काम
जानकारी के अनुसार, किचन में रसोई गैस का पाइप कनेक्शन का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक आग लग गई. यह हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी सही जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. एमजीएम अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों कितने प्रतिशत झुलसे हैं. हादसे की सही वजह और घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !