Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Prayagraj-Kaushambi Border: प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड और मालिक गिरफ्तार

 Prayagraj-Kaushambi Border: प्रयागराज-कौशांबी सीमा से सटे चिल्ला शहबाजी गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है. सोमवार को हुए इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को दो लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद बुधवार सुबह इलाज के दौरान उर्वशी नाम की घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

धमाके के बाद मलबे में तलाश जारी
धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी अफरा तफरी मच गई. हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. मलबे के नीचे किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए तलाश की जा रही है. पीड़ित परिवार अपने जरूरी सामान की तलाश में मलबे के बीच पहुंच रहे हैं.

दो साल पहले ही रद्द हो चुका था लाइसेंस
जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस करीब दो साल पहले ही रद्द कर दिया गया था. इसके बावजूद यहां पटाखों का निर्माण जारी था. मामले में अवैध तरीके से फैक्ट्री चलाने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जांच की जा रही है.

9 पुलिसकर्मी निलंबित
ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में अब तक 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. वहीं फैक्ट्री के मालिक नौशाद को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है. अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन और इससे जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !