Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Ram Mandir Trust: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नई नियुक्तियां, जानिए कौन बने नए ट्रस्टी

Ram Mandir Trust:  अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कामकाज की देखरेख करने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. बुधवार को मणिराम दास जी की छावनी में ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में लंबे समय से खाली तीन सदस्य पदों को भरने का फैसला लिया गया. बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और महंत दिनेंद्र दास समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे.

मदन मोहन पाण्डेय, महेश भागचन्दका और निर्मला यादव बने ट्रस्टी
ट्रस्ट में अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय को शामिल किया गया है. दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को भी नया सदस्य बनाया गया है. तीनों को चंपत राय, राजेश मिश्रा और स्वर्गीय विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र की जगह जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों के बाद ट्रस्ट के सभी खाली सदस्य पद भर गए हैं.

महेश भागचन्दका का अशोक सिंघल से पारिवारिक रिश्ता
नए सदस्यों में दिल्ली के उद्योगपति और समाजसेवी महेश भागचन्दका का नाम खास है. वह विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे दिवंगत अशोक सिंघल के पारिवारिक रिश्तेदार हैं. इसी वजह से ट्रस्ट में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.

मंदिर और श्रद्धालुओं से जुड़े कामों में होगी भूमिका
नए सदस्य अब ट्रस्ट के आगे के फैसलों में शामिल होंगे. मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कामों में भी उनकी भूमिका रहेगी. ट्रस्ट की बैठक में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. अब ट्रस्ट के सभी सदस्य पद भरे जाने के बाद आने वाले फैसलों पर नजर रहेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !