Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: निखार सबलोक हत्याकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्टल और कार बरामद

Jamshedpur News: निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में इस्तेमाल लाल रंग की Hyundai I10 कार को रांची से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।


होटल में गोली मारकर किया गया था हमला

24 अगस्त 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 10th Mile Hotel में निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर चांडिल थाना में 25 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और CCTV के आधार पर जांच आगे बढ़ी

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की।

जांच के दौरान पुलिस को घटना के बाद अपराधियों के भागने में इस्तेमाल की गई लाल रंग की Hyundai i10 कार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वाहन को रांची से बरामद कर जब्त किया गया।

दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और छह मोबाइल जब्त

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छह आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले दो देशी पिस्टल बरामद हुए हैं। इनमें एक पिस्टल की मैगजीन में चार और दूसरी में तीन जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा छह मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त Hyundai i10 कार भी जब्त की गई है।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।  SIT अब हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा के अधिकारी और जवान शामिल हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !