Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: मानगो गोलचक्कर के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर होटल से टकराई; दो लोग चोटिल, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. मानगो गोलचक्कर के पास टाटा से भागलपुर जा रही शंकर-पार्वती बस अनियंत्रित हो गई. हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है.

होटल में घुसने से पहले हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर सिंधी होटल की ओर बढ़ गई थी. हालांकि होटल में बस के घुसने से पहले ही हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों और सड़क किनारे मौजूद लोगों को बड़ी चोट नहीं आई.



होटल को पहुंचा भारी नुकसान, पुलिस जांच जारी 
दुर्घटना में सिंधी होटल को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के कारण कुछ देर तक इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही. फिलहाल हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !