Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के भुइयांडीह में ट्रेलर की चपेट में आया राहगीर, गंभीर हालत में एमजीएम ले जाया गया

Jamshedpur Road Accident: जजमशेदपुर के भुइयांडीह में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रेलर ने सड़क से किनारे गुजर रहे उत्तम कालिंदी को टक्कर मार दी. हादसे में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून भी बह गया है.  घटना के बाद घायल को इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

काम के लिए घर से निकला था
जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान भुइयांडीह इलाके में वह ट्रेलर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री खुली हुई थी. इसी दौरान ट्रेलर इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान राहगीर को टक्कर लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !