Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur News: बिरसानगर में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 27 वर्षीय आकाश कुमार लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आकाश पीएम आवास के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से आकाश को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया.

एक महीने पहले ही बिरसानगर आया था
मिली जानकारी के अनुसार, आकाश पहले अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चे के साथ परसुडीह में रहता था. करीब एक महीने पहले वह पत्नी और बच्चे के साथ बिरसानगर के किराए के मकान में रहने आया था. आकाश डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. बताया गया है कि वह नशे का भी आदी था.

पत्नी से विवाद के बाद दूसरे कमरे में गया
बताया जा रहा हैं कि बुधवार रात किसी बात को लेकर आकाश का पत्नी के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह दूसरे कमरे में चला गया. कुछ देर बाद पत्नी उसे देखने के लिए कमरे में गई. वहां आकाश फंदे से लटका मिला. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आकाश का एक बेटा है. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !