Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Adityapur Crime News: आदित्यपुर RIT मोड़ के पास दो बंद मकानों में चोरी, 7 लाख के गहने उड़ाए, जाते-जाते घर में बनाई और पी चाय

Adityapur: सरायकेला-खरसावां  जिले के आरआइटी मोड़ के पास बुधवार रात एक के बाद एक दो घरों में चोरी हो गई. शिव मंदिर के आसपास हुई इस घटना से इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ गई. दोनों मकान उस वक्त खाली थे. घर के लोगों के बाहर होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसे और काफी सामान लेकर निकल गए.

घर खाली मिला तो तोड़ दिया ताला
पहले घर में रहने वाली महिला ने बताया कि वह रात में अस्पताल गई थीं. उनके पति ड्यूटी पर थे. इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा. अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने घर के कमरों में सामान तलाशना शुरू कर दिया. अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया गया. उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और करीब 6 हजार रुपये नकद गायब मिले. घर से दूसरे सामान भी चोरी किए गए हैं.

मंदिर में रखी मूर्ति भी साथ ले गए चोर
महिला के अनुसार, घर के मंदिर में रखी मूर्ति भी चोर उठा ले गए. चोरी में हुए कुल नुकसान का अनुमान करीब 6 से 7 लाख रुपये लगाया गया है. चोरी के बाद घर का सामान इधर-उधर बिखरा मिला. चाय के बर्तन भी घर में पड़े थे. इसे देखकर महिला ने अंदाजा लगाया कि चोरों ने घर में ही चाय बनाई और पी. इसके बाद उन्होंने आराम से चोरी की और वहां से निकल गए.

पड़ोसी के घर से भी रुपये गायब
इसी दौरान बगल के मकान में भी चोरी हुई. वहां से करीब 8 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी मिली है. दो घरों में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद आरआइटी थाना की टीम सुबह मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है.

बिजली और CCTV की समस्या
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में बिजली की समस्या बनी रहती है. इसके अलावा आसपास काफी दूरी तक CCTV कैमरे भी नहीं हैं. ऐसे में चोर किस रास्ते से आए और किस दिशा में भागे, इसका पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो सकता है. फिलहाल पुलिस दोनों घरों में हुई चोरी के मामले में सुराग जुटा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !