Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Dhanbad News: धनबाद SSP कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी, 2005 और 2018 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति, जानिए किन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

Dhanbad News: धनबाद जिले में अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले चार पुलिसकर्मियों को सम्मान दिया गया है. पुलिस महकमे ने उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी को देखते हुए 3 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर और 1 सिपाही को एएसआई (ASI) के पद पर आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया है.

एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने लगाए कंधे पर सितारे
इस खास उपलब्धि के मौके पर धनबाद के एसएसपी कार्यालय में भव्य पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने संयुक्त रूप से सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर नए रैंक के बैज और सितारे लगाए. इस दौरान पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों और उनके परिवारों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आई.

प्रमोशन पाने वालों में कौन-कौन शामिल?
आउट ऑफ टर्म प्रमोशन हासिल करने वाले अधिकारियों में:
  • 2005 बैच के सदानंद सिंह (सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर)
  • 2018 बैच के प्रभात रंजन राय (सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर)
  • 2018 बैच के अर्जुन कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर)
  • 2009 बैच के सिपाही नवनीत नवल (सिपाही से एएसआई)

पद के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी: SSP प्रभात कुमार
समारोह के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों की बधाई देते हुए कहा कि पद बढ़ने के साथ ही जनता के प्रति जवाबदेही और कर्तव्य भी बड़े हो जाते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये जांबाज अधिकारी आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे. एसएसपी ने यह भी कहा कि इन जांबाजों का काम जिले के बाकी जवानों के लिए भी प्रेरणा बनेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !