Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Srinagar Airport News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद अचानक खंभे से टकराया IndiGo का विमान, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Srinagar Airport News: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह IndiGo की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई. राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पार्किंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी. विमान करीब सुबह 9 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरा. लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग बे नंबर 06 में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान विमान विजुअल गाइडेंस सिस्टम के पोल से टकरा गया. टक्कर के बाद विमान के आगे का हिस्सा यानी नोज सेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ब्रेक में खराबी की आशंका
हादसे की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी में विमान के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी. विमान Airbus A320 मॉडल का है. इस मॉडल में आमतौर पर 180 से 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है.

DGCA कर रहा मामले की जांच
घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. DGCA और सुरक्षा से जुड़े दल हादसे के सभी पहलुओं को देख रहे हैं. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पार्किंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर क्यों हुआ.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बाकी  उड़ानें सामान्य है 
हादसे का असर श्रीनगर एयरपोर्ट की बाकी उड़ानों पर नहीं पड़ा है. एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य तरीके से जारी है. श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक जावेद अंजुम के मुताबिक, अन्य उड़ानें तय समय के अनुसार चल रही हैं. वहीं, क्षतिग्रस्त विमान की जांच जारी है. इसकी वजह से IndiGo की आगे की उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !