Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Chatra News: चतरा में नदी में नहाने गए बच्चों के डूबने की आशंका, दो शव बरामद; तीसरे की तलाश जारी

Chatra News: सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव के पास तड़गू नदी के चटनिया घाट में शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, एक अन्य बच्चे के भी लापता होने की सूचना है और उसकी तलाश की जा रही है।


नहाने के दौरान हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तीन बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। बाद में एक बच्चे का शव नदी के अंदर, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद हुआ।


तीसरे बच्चे के बारे में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह भी नदी में डूबा है या किसी तरह वहां से निकलकर चला गया। दो शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। साथ ही तीसरे बच्चे की तलाश भी जारी है।

मौके से साइकिल, चप्पल और बैग बरामद

घटनास्थल के पास ग्रामीणों को दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल और दो बैग समेत अन्य सामान मिला है। पुलिस इन सामानों के आधार पर बच्चों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद सामान तीनों बच्चों का ही है या किसी अन्य व्यक्ति का। फिलहाल मामले की जांच और तीसरे बच्चे की तलाश जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !