Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jharkhand News: देवेंद्र महतो की सुधार यात्रा पहुंची चाईबासा, JPSC-JSSC भर्ती में गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने बुलंद की आवाज

Jharkhand News: झारखंड में भर्ती प्रक्रिया को साफ और पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा चाईबासा पहुंची. यह यात्रा JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के तहत निकाली जा रही है. चाईबासा पहुंचने पर बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय युवा यात्रा में शामिल हुए. युवाओं ने यात्रा वाहन का स्वागत किया और अभियान को अपना समर्थन दिया.


पेपर लीक से युवाओं में नाराजगी

छात्रों को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे मेहनत कर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को काफी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी सालों से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और लापरवाही के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है. देवेंद्र महतो ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होने से युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है.


JPSC मामले में CBI जांच की मांग

देवेंद्र महतो ने JPSC मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने इसे झारखंड का बड़ा घोटाला बताया. उन्होंने मुख्य आरोपी अभय तिवारी समेत मामले से जुड़े सभी लोगों की निष्पक्ष CBI जांच की मांग की. उनका कहना है कि मामले में अगर कोई बड़ा नेता, मंत्री, विधायक या अधिकारी शामिल है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच में किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए.


सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन 

देवेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के अधिकार से समझौता नहीं किया जाएगा. अगर सरकार ने भर्ती व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को पूरे राज्य में और बड़ा किया जाएगा. उन्होंने झारखंड के सभी अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की. फिलहाल भर्ती व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर यह यात्रा अलग अलग इलाकों में युवाओं से समर्थन जुटा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !