Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Swine Flu In Jharkhand: झारखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा दायरा, अब तक 41 मरीज मिले; रांची में सबसे ज्यादा 38 मामले, 20 बच्चे भी शामिल

Swine Flu In Jharkhand: झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब तक राज्य में 41 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें सबसे ज्यादा 38 मरीज रांची के हैं, जबकि जमशेदपुर में 3 संक्रमित मरीज मिले हैं. रांची के मरीजों में 20 बच्चे भी शामिल हैं.

रांची की एक निजी लैब में भी कुछ नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें एक बच्चे के संक्रमित होने की जानकारी है. वहीं, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई. राहत की बात यह रही कि चारों की रिपोर्ट निगेटिव आई.

RIMS में मास्क लगाकर पहुंच रहे मरीज
रांची में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अस्पतालों में भी सतर्कता बढ़ गई है. रिम्स की ओपीडी और टीबी एंड चेस्ट विभाग के बाहर कई मरीज और उनके परिजन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को भी परिजन मास्क पहनाकर अस्पताल ला रहे हैं. स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों की सावधानी बढ़ती दिख रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !