Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Bokaro News: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 जुआरी गिरफ्तार; नकदी और 10 मोबाइल बरामद

Bokaro News: चास पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंसारी मोहल्ला स्थित सुधीर खटाल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4,840 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और दरी बरामद की गई।


सामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस

चास थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंसारी मोहल्ला स्थित उक्त खंडहरनुमा मकान में संदिग्ध लोगों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना का सत्यापन करने पहुंची टीम ने वहां बड़ी संख्या में लोगों को जुआ खेलते पाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने मकान की चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके पर मौजूद 10 लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जुआ में इस्तेमाल की जा रही नकदी और अन्य सामान भी जब्त किया गया।


लंबे समय से चल रहा था जुआ का अड्डा, छोटू पर संचालन का आरोप

पुलिस के अनुसार, इस स्थान पर लंबे समय से जुआ खेलने का अड्डा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि छोटू नामक व्यक्ति पर इस जुआ अड्डे को संचालित कराने का आरोप है। उसके खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस छोटू की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुरबान अंसारी, मंटू महतो, हसन अंसारी, दुलाल स्वर्णकार, अजय कुमार रजवार, आलोक चट्टर्जी, रफीक शेख, मनीष कुमार राय, एसके राजा और अब्दुल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !