Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Ramgarh News: रामगढ़ में एक ही परिवार में 24 घंटे में तीन मौतें, गांव पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी; 75 लोगों की जांच

Ramgarh News: रामगढ़ के भदानीनगर थाना क्षेत्र के पाली-सुद्दी पारगढ़ा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है. टीम ने गांव पहुंचकर करीब 75 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए. मलेरिया और टाइफाइड की जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं.

तीन मौतों से गांव में चिंता
एक ही परिवार में करीब 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. मृतकों में 15 वर्षीय रामकिशुन बेदिया, 9 वर्षीय साहिल बेदिया और उनकी मां संगीता देवी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और इलाके की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया.

75 ग्रामीणों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर करीब 75 लोगों के ब्लड सैंपल लिए. इनकी मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई गई. विभाग के मुताबिक किसी भी ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली. सभी जांच रिपोर्ट सामान्य बताई गई हैं.

मलेरिया-टाइफाइड पर सवाल
अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में तीनों मौतों की वजह मलेरिया या टाइफाइड होने की संभावना कम नजर आ रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन बीमारियों में आमतौर पर बुखार प्रमुख लक्षण होता है. जबकि मृतकों में बुखार का स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आया था. तीनों में अलग-अलग तरह के लक्षण बताए गए हैं.

इलाज की भी होगी जांच
अब स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि तीनों का इलाज कहां कराया गया था और किस आधार पर उन्हें मलेरिया या टाइफाइड बताया गया. जांच के दौरान संबंधित लैब, जांच की प्रक्रिया और इलाज करने वाले डॉक्टर की योग्यता की जानकारी भी जुटाई जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संगीता देवी के शव का शुक्रवार शाम रामगढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया. अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गांव में निगरानी बनाए हुए है, ताकि तीन मौतों के बाद किसी तरह की बीमारी को लेकर ग्रामीणों में अनावश्यक डर न फैले.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !