Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Ranchi News: राजकीय फार्मेसी संस्थान में आउटसोर्सिंग से होगी कर्मचारियों की भर्ती, 15 सितंबर तक मौका

Ranchi News: रांची के बरियातु स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में अलग-अलग कामों के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए कर्मचारियों की सेवा ली जाएगी. संस्थान ने इसके लिए जैप आईटी से जुड़ी और एम्पैनल्ड एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं. इन कर्मचारियों में कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक, लैब परिचर, लाइब्रेरी परिचर, महिला हॉस्टल सुपरवाइजर और स्वीपर समेत अन्य पद शामिल हैं.

15 सितंबर तक भेजना होगा प्रस्ताव
इच्छुक एजेंसियों को अपना प्रस्ताव स्पीड पोस्ट के जरिए 15 सितंबर 2026 तक संस्थान को भेजना होगा. तय तारीख के बाद पहुंचने वाले प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे. प्रस्ताव जमा करने वाली एजेंसियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा.

चयन प्रक्रिया में शामिल एजेंसियों को 19 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे राजकीय फार्मेसी संस्थान में PPT प्रस्तुत करनी होगी. प्रस्ताव के साथ एजेंसियों को जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. इनमें GST और PAN कार्ड, जैप आईटी से एम्पैनल्ड होने का प्रमाण और वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2024-25 तक का टर्नओवर सर्टिफिकेट शामिल है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !