Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में NH पर हादसों पर लगेगा ब्रेक, उपायुक्त ने गलत पार्किंग और तेज रफ्तार पर दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में NH पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई. इसमें हादसे के बाद घायलों को जल्द इलाज देने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.

NH पर गलत पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने NHAI को जरूरी निर्देश दिए. NH पर गलत तरीके से खड़े वाहनों की फोटो और वीडियो बनाने को कहा गया है. वाहन की जगह की जानकारी भी जिला परिवहन अधिकारी को भेजी जाएगी. इसके बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


नो पार्किंग वाली जगह पर लगेंगे बोर्ड
जहां पार्किंग की मनाही है, वहां साफ दिखाई देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे. लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी बताया जाएगा. गश्ती दल को NH पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को भी कहा गया है.

हादसे के बाद तुरंत पहुंचेगी एम्बुलेंस और क्रेन
हादसा होने पर घायलों को जल्द मदद मिल सके, इसके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था मजबूत की जाएगी. जरूरत पड़ने पर क्रेन भी तुरंत मौके पर भेजी जाएगी.
स्वास्थ्य विभाग को NH पर घायल लोगों के जल्द इलाज की व्यवस्था रखने को कहा गया है. अस्पतालों में इलाज की तैयारी रखने के निर्देश ट्रॉमा सेंटर को जरूरी सुविधाओं के साथ तैयार रखने को कहा गया है. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भी घायलों के इलाज की व्यवस्था रहेगी. बालीगुमा और बेलाजुड़ी PHC को भी जरूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

तेज रफ्तार पर रोक लगाने की तैयारी
बैठक में तेज रफ्तार को हादसों की बड़ी वजह बताया गया. इसे रोकने के लिए स्पीड गन लगाने का काम तेज करने को कहा गया है. जरूरी जगहों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता वाले बोर्ड भी लगाए जाएंगे.

NH के गड्ढे जल्द किए जाएंगे ठीक
सड़क पर बने गड्ढों की पहचान कर उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं. ओडिशा जाने वाले रास्ते पर बहरागोड़ा पुल के नीचे की खराब सड़क पर भी खास ध्यान दिया गया है. इस हिस्से की सड़क को जल्द दुरुस्त करने को कहा गया है.

चोइरा में यात्रियों के लिए सुविधाएं बन रहीं
यात्रियों की सुविधा के लिए चोइरा समेत कई जगहों पर वे साइड सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. अधिकारियों को इन कामों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का फोकस NH पर हादसे कम करने के साथ हादसे के बाद घायलों को जल्द मदद पहुंचाने पर है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !