Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

CISF Transfer: केंद्रीय सुरक्षा बलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF, CRPF, BSF और IB में स्पेशल DG स्तर पर हुई 6 IPS अधिकारियों की तैनाती

CISF Transfer: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में नेतृत्व स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. केंद्रीय गृह मंत्रालय और कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1995 बैच के छह IPS अधिकारियों को केंद्रीय सुरक्षा संगठनों में अहम जिम्मेदारियां दी हैं. ओडिशा कैडर के पदमाकर एस. रानीप्से को CISF का स्पेशल महानिदेशक बनाया गया है. वह पहले CISF में अपर महानिदेशक थे. उनकी नियुक्ति इन-सिटू आधार पर हुई है और उनका कार्यकाल 31 मई 2028 या अगले आदेश तक रहेगा.

CRPF और BSF में भी नई जिम्मेदारी
हरियाणा कैडर के संदीप खिरवार को CRPF का स्पेशल DG बनाया गया है. उनका कार्यकाल 31 मई 2033 तक रहेगा. त्रिपुरा कैडर के पुनीत रस्तोगी और AGMUटी कैडर के सतीश श्रीरामाजी खंडारे को BSF में स्पेशल DG की जिम्मेदारी मिली है. रस्तोगी का कार्यकाल 30 जून 2030 और खंडारे का 30 जून 2031 तक रहेगा.

AGMUT कैडर के राजेश कुमार को CRPF में दो साल के लिए इन-सिटू स्पेशल DG बनाया गया है. वहीं बिहार कैडर के जग मोहन को IB में स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 30 जून 2031 तक रहेगा.

CISF के सेक्टरों में भी बदले अधिकारी
1 सितंबर से CISF के सेक्टर स्तर पर भी बदलाव लागू हुए हैं. हिमांशु पाण्डेय ने भिलाई के सेंट्रल सेक्टर के IG का पद संभाला है. इससे पहले इस पद पर रहीं निलिमा रानी सिंह 31 अगस्त को रिटायर हो गईं. वहीं दिल्ली मुख्यालय में एयरपोर्ट सेक्टर की ADG विनिता ठाकुर को नॉर्थ सेक्टर के ADG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. नॉर्थ सेक्टर के पूर्व ADG सुधीर कुमार भी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए.

झारखंड कैडर के IPS को भी CISF में जिम्मेदारी
CISF में झारखंड कैडर से भी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति हुई है. 2011 बैच के IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को जून 2026 में CISF में DIG बनाया गया था. प्रतिनियुक्ति से पहले वह झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग में DIG थे. झारखंड पुलिस की सिविल लिस्ट में भी उनका वर्तमान पद CISF के DIG के तौर पर दर्ज है.

CISF DG प्रवीर रंजन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों सुधीर कुमार और निलिमा रानी सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर उनके कार्यकाल की सराहना की गई. इन नियुक्तियों और फेरबदल को केंद्रीय सुरक्षा बलों में नेतृत्व व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !