Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Minister Sudivya Kumar Died: राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी जा रही अंतिम विदाई, सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल पहुंचे गिरिडीह

Minister Sudivya Kumar Died: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह में गम का माहौल है. रविवार को उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से गिरिडीह पहुंचे. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं. सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई नेता
दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्री हफीजुल अंसारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, विधायक मथुरा महतो और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेता गिरिडीह पहुंचे हैं. सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर दुख जताया.

सोनू के निधन से भावुक हुए हेमंत सोरेन
सुदिव्य कुमार सोनू के जाने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गहरे दुख में हैं. उन्होंने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनू के अचानक चले जाने की खबर को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल है. उन्होंने कहा कि "सोनू भैया" के जाने से उनके जीवन में ऐसी कमी पैदा हुई है, जिसे शब्दों में समझाना आसान नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल राजनीतिक साथी नहीं थे. उनका रिश्ता बड़े भाई जैसा था. सोनू मुश्किल वक्त में हमेशा उनके साथ खड़े रहे. वह स्नेह देते थे और सही समय पर मार्गदर्शन भी करते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू के साथ बिताया समय और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेगी.

रात में बिगड़ी थी तबीयत
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. इसके बाद रात करीब 2 बजे उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया. उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका. तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है. उनके करीबी नेताओं और समर्थकों में भी गहरा दुख है. अब गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !