Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Chief Justice Appointment: देश के 8 हाईकोर्ट में बदले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी नियुक्तियों को मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

 Chief Justice Appointment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं हरियाणा, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, पटना, कलकत्ता और बांबे हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले हैं. इन नियुक्तियों में कुछ जजों को नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, कुछ जजों का एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में तबादला किया गया है.


किस हाईकोर्ट को कौन मिला नया चीफ जस्टिस

  • राजस्थान हाईकोर्ट की जिम्मेदारी संजय कुमार अग्रवाल को दी गई है. वह पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे. 
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे. वह इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे.
  •  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की कमान गुजरात हाईकोर्ट के जज अल्पेश यशवंत कोगजे को दी गई है. 
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अश्विनी कुमार मिश्रा को स्थायी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वह अभी इसी हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 
  • जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी होंगे. वह राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं. 
  • पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी कामेश्वर राव को दी गई है. 
  • कलकत्ता हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आरवी घुगे होंगे. वह पहले बांबे हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे. 
  • बांबे हाईकोर्ट की जिम्मेदारी महेश चंद्र त्रिपाठी को मिली है. वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं.

नई नियुक्तियों से न्यायिक कामकाज पर असर

नए मुख्य न्यायाधीशों के पद संभालने के बाद संबंधित हाईकोर्ट के कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन अदालतों में लंबित मामलों की सुनवाई और प्रशासनिक कामकाज भी नए नेतृत्व में आगे बढ़ेगा. फिलहाल इन सभी नियुक्तियों के बाद संबंधित हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों के पदभार संभालने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !