Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 9 सितंबर से पलामू प्रमंडल समेत इन जिलों में फिर बदल सकता है मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ली है. शनिवार को कई इलाकों में धूप निकली और लोगों को बारिश से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, 9 सितंबर से फिर मौसम बदलने का अनुमान है. पलामू प्रमंडल के साथ गुमला और लोहरदगा में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ राज्य में बारिश की कमी बढ़कर 2 फीसदी हो गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यह स्थिति सामान्य श्रेणी में मानी जाती है. रांची में अब तक 972.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 855.9 मिलीमीटर है. यानी राजधानी में सामान्य से करीब 14 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है.

चतरा में नदी में डूबे 3 लड़के
इधर, बारिश के बीच चतरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ. शुक्रवार को घुरनाडीह गांव में तड़गू नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से दो शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि सत्यम कुमार (12) की तलाश करीब आठ घंटे तक चलती रही. बाद में उसका शव भी नदी से बरामद कर लिया गया.

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये दिया जाएगा मुआवजा
पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (16) और अंश प्रकाश (11) के रूप में की है. तीसरे मृतक सत्यम कुमार की भी पहचान हो गई है. नदी किनारे से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. चतरा SDO मोहम्मद जाहूर आलम ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !