Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में हॉस्टल के छात्रों के दबे होने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई. इमारत के गिरते ही आसपास अफरा तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए.


मौके पर पहुंचीं दमकल की 12 गाड़ियां
फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पुलिस और प्रशासन की टीम भी राहत बचाव में जुट गई. बचाव दल मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है.

इमारत में हॉस्टल चलने की बात सामने आई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस इमारत में हॉस्टल चल रहा था. इस वजह से छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास है. इलाके में बड़ी संख्या में PG और हॉस्टल हैं. हालांकि, हादसे के समय इमारत में कितने लोग मौजूद थे, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

बारिश के बाद आसपास की इमारतें खाली कराई गईं
दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इमारत गिरने के बाद आसपास के भवनों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया. मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं. किसी भी आपात स्थिति में घायलों को तुरंत इलाज देने की तैयारी है.

इमारत गिरने की वजह अभी साफ नहीं
इमारत अचानक क्यों गिरी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. निर्माण में कोई लापरवाही हुई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं. फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर है. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी राहत बचाव अभियान पूरा होने के बाद सामने आने की उम्मीद है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !