Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर बरसेगा आसमान , कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट, कई जगह जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून लगातार अपना असर दिखा रहा है। जहां राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है।गुरुवार यानी आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। साथ ही विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज कई जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना।साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार से हल्की राहत की उम्मीद जताई गई है।शहरी इलाकों में जलजमाव का असर देखने को मिल रहा है।
रांची, बोकारो, और जमशेदपुर जैसे शहरों में कई जगहों पर पानी भर गया है। भरी बारिश की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में बाधा आई है।मौसम को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और चतरा सहित कई जिलों में भारी बारिश के कारण 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।झारखंड में इस दौरान अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री लातेहार में दर्ज किया गया। वही जमशेदपुर में बुधवार को 30.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !