Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Chaibasa Elephant Death: चाईबासा टोन्टो थाना क्षेत्र में विशाल दंतैल हाथी की रहस्यमय मौत, जांच में जुटे वन विभाग और बिजली विभाग

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के सेरेंगसिया गांव में एक विशाल जंगली हाथी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। जैसे ही गांव में हाथी के मृत होने की खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग और बिजली विभाग की टीम भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
हाथी की मौत को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है, जबकि कुछ लोग जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

वन क्षेत्र पदाधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि हाथी बीते कई दिनों से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय था और फसलों व घरों को नुकसान पहुंचा रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ऐसे में अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इधर करंट से मौत की आशंका के बाद बिजली विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। हाथी की मौत ने वन्यजीव संरक्षण और विभागीय सतर्कता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले कुछ समय से हाथियों के घायल होने और मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय बन चुकी हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ जहां सरकार वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर सुरक्षा और संरक्षण की कमी साफ झलक रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !