Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Chaibasa Road Accident: चाईबासा चक्रधरपुर-मनहरपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर और मनोहरपुर के बीच गोईलकेरा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन (संख्या- OD14AG5746) ने गर्भवती महिला समेत कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क  हादसे में 38 वर्षीय सलोमी चेरोवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतका के पति मरकस चेरोवा ने बताया कि वे अपनी पत्नी, बहन और बच्चों के साथ पोसैतो रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार

अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद  मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने चालक और खलासी को पकड़ कर बंधक बना लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !