Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Seraikela Accident: चांडिल में एनएच पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से बची पांच युवकों की जान

Seraikela Accident: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांदरबेड़ा और रामगढ़ के बीच हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर सड़क पर काफी दूर तक घूमती रही. हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.



कार में सवार थे पांच युवक
जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके के रहने वाले पांच युवक कार से पारडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

टक्कर के समय कार के सभी एयरबैग खुल गए. इसकी वजह से पांचों युवकों को गंभीर चोट नहीं आई. युवकों को मामूली चोटें लगी हैं. क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज रही होगी.



फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटाई.



टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. हादसे की वजह और अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !