Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Gold Rate Today: सोना खरीदने का सही मौका? आज भारतीय बाजार में गिरे सोने-चांदी के भाव, फटाफट देखें ताजा रेट

 Gold Rate Today: सोना चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार की शुरुआत थोड़ी राहत के साथ हुई है. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली. हालांकि कीमतों में बड़ी कमी नहीं आई है, लेकिन लंबे समय से ऊंचे स्तर पर चल रहे भाव में यह नरमी खरीदारों के लिए अहम है. देश के अलग अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम अलग हैं, जबकि चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है. वहीं चांदी का भाव भी थोड़ा नीचे आया है.

अलग-अलग शहरों में सोने भाव 
शहर बदलने के साथ सोने की कीमत में भी थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. इसकी वजह स्थानीय टैक्स और चुंगी है. देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये से 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,890 रुपये से 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है.

दिल्ली में क्या है सोने का रेट राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 22 कैरेट सोना यहां 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

मुंबई में सोना थोड़ा सस्ता
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

चेन्नई में सबसे ज्यादा भाव
चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां 24 कैरेट सोना 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है. भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,54,840 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,54,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पटना में 24 कैरेट सोना 1,54,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इन तीन शहरों में एक जैसा भाव
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में सोने के भाव एक जैसे हैं. तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी के भाव में भी आई नरमी
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी सोमवार को कमजोरी दिखी. दिल्ली में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. MCX पर भी सोना और चांदी पिछले बंद भाव के मुकाबले नीचे कारोबार करते नजर आए.

अमेरिका के आंकड़ों का बाजार पर असर
बाजार में इस नरमी के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेतों को अहम माना जा रहा है. अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने के बाद ब्याज दरों को लेकर निवेशकों का अनुमान बदला है. अब बाजार की नजर अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है. इन आंकड़ों से सोने की आगे की दिशा पर असर पड़ सकता है. फिलहाल घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. ऐसे में खरीदारों के लिए आज की हल्की गिरावट पर नजर रखना अहम होगा.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !