Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

West Singhbhum News: शादी के डेढ़ महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी के मायके जाने के बाद घर में मिला शव

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांचों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक रघुनाथ मछुआ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शादी के करीब डेढ़ महीने बाद हुई इस घटना से परिवार और गांव में मातम है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

रघुनाथ मछुआ मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था. परिजनों के मुताबिक, शनिवार को पत्नी के मायके जाने को लेकर घर में विवाद हुआ था. इसके अगले दिन पत्नी की मां उसे अपने साथ मायके ले गईं. पत्नी के जाने के बाद रघुनाथ घर में अकेला था.

रविवार देर शाम परिवार के लोगों ने रघुनाथ को घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में देखा. इसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


रघुनाथ की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !