Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jharkhand Finance Minister: RIMS पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कार्डियोलॉजी में कराया हेल्थ चेकअप, कहा:- “सीने में दर्द को गैस समझने की न करें भूल”

Jharkhand Finance Minister: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सोमवार को RIMS पहुंचे. उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग में अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया. जांच के बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत ने बताया कि मंत्री की सभी स्वास्थ्य जांच सामान्य आई हैं. उनके सभी पैरामीटर भी ठीक पाए गए.

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वित्त मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सीने में बेचैनी या हल्की असुविधा को सिर्फ गैस समझकर टालना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. समय पर जांच कराने से किसी गंभीर समस्या का पता शुरुआती स्तर पर लगाया जा सकता है. राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी सावधानी काफी महत्वपूर्ण है. समय पर जांच और जागरूकता से गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !