Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Tata-Ranchi Highway Traffic Jam: टाटा-रांची मार्ग NH-33 पर चिलगु से शहरबेड़ा तक लगा भीषण जाम, वन-वे में वाहन खराब होने से थमी रफ्तार

Tata-Ranchi Highway Traffic Jam: टाटा-रांची मुख्य मार्ग NH-33 पर सोमवार को वाहनों की रफ्तार थम गई. चांडिल थाना क्षेत्र में चिलगु से शहरबेड़ा गांव तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. बताया जा रहा है कि वन-वे किए गए हिस्से में एक वाहन खराब हो गया. रास्ता पहले से संकरा होने के कारण दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई.

वन-वे में वाहन खराब होने के बाद दूसरे वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ गई. धीरे-धीरे दोनों तरफ वाहनों की कतार बढ़ती चली गई. जाम के कारण यात्रियों को काफी देर तक धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा.

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता
रांची से टाटा की ओर जाने वाले छोटे वाहन जड़ियाडीह गांव के रास्ते से आगे निकल सकते हैं. इस रास्ते से कार, बाइक और 6 चक्का तक के वाहन जाने की सुविधा बताई गई है. यह मार्ग दलमा वन्यजीव अभयारण्य की दिशा में जाता है.

खराब वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, वाहन हटने और सड़क पूरी तरह साफ होने तक NH-33 पर यात्रियों को धीमी रफ्तार और जाम का सामना करना पड़ सकता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !