Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Adityapur Breaking: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवकों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Adityapur Breaking: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाने के दौरान दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए. इनमें बंता नगर (धोबोडुंगरी) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा शामिल हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान आज यानी सोमवार को सोनू लोहार का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, शुभम शर्मा का अब तक पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार शाम सर्च अभियान रोकना पड़ा. वहीं सोमवार सुबह NDRF की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !