Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

East Singhbhum Murder: बोड़ाम में युवक की मौत का मामला हत्या में बदला, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

East Singhbhum Murder: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में रंजीत महतो की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है. पहले इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक से एक व्यक्ति को हल्की टक्कर लगने के बाद रंजीत के साथ तीन लोगों ने मारपीट की थी. गंभीर हालत में उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सब्जी बेचकर जमशेदपुर लौट रहे थे रंजीत
रंजीत महतो भादूडीह से सब्जी बेचकर बाइक से जमशेदपुर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक से एक व्यक्ति को हल्की टक्कर लग गई. परिवार का आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद तीन लोगों ने रंजीत को पकड़ लिया. तीनों ने उनके साथ मारपीट की. मारपीट में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.

भाई मौके पर पहुंचे, फिर अस्पताल ले गए
घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजीत के भाई वहां पहुंचे. परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने इलाज के खर्च के लिए पैसे की मांग की. उन्होंने रंजीत की बाइक देने से भी इनकार कर दिया. इसके बाद भाई किसी तरह रंजीत को घर लेकर आए.बफिर उन्हें कार से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत को मृत घोषित कर दिया.

पत्नी की शिकायत पर नामजद केस
रंजीत की पत्नी आरती महतो ने बोड़ाम थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रभात महतो समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि रंजीत के साथ मारपीट की गई थी.

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सोमवार से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. पुलिस ने रंजीत की पत्नी और उनके भाई का बयान भी दर्ज किया है. बोड़ाम थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !