Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jharkhand BJP: JPSC-JSSC विवाद पर बीजेपी का राज्यव्यापी आंदोलन कल से, 24 जिलों में समाहरणालय घेराव की तैयारी

Jharkhand BJP: JPSC-JSSC CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ BJP 8 सितंबर से झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. पार्टी ने चार दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के मुताबिक, 8 से 11 सितंबर तक 24 जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा. इस दौरान DC और SP कार्यालयों का घेराव भी किया जाएगा. BJP फर्जी मुकदमे वापस लेने, दोषियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रही है.

बड़े नेताओं को मिली जिलों की जिम्मेदारी
  • प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 8 सितंबर को रांची, 9 सितंबर को सरायकेला और 11 सितंबर को खूंटी में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे.
  • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 8 सितंबर को दुमका, 9 को पाकुड़, 10 को साहेबगंज और 11 को गोड्डा में रहेंगे.
  • पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को 8 सितंबर हजारीबाग, 10 सितंबर धनबाद और 11 सितंबर लोहरदगा की जिम्मेदारी दी गई है.
  • पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा 8 सितंबर को जमशेदपुर, 9 को बोकारो और 11 को रामगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
  • समीर उरांव 9 सितंबर को सिमडेगा, 10 को गुमला-चाईबासा और 11 को गिरिडीह में रहेंगे.
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 8 सितंबर को गढ़वा में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे.
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को 10 सितंबर चतरा और 11 सितंबर जामताड़ा की जिम्मेदारी मिली है. दीपक प्रकाश 9 सितंबर पलामू और 10 सितंबर लातेहार में रहेंगे.
  • मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल 9 सितंबर कोडरमा और पूर्व मंत्री नीरा यादव 11 सितंबर देवघर में कार्यक्रम में शामिल होंगी.

जिलावार संयोजकों की भी तैनाती
BJP ने आंदोलन को व्यवस्थित करने के लिए जिलावार संयोजक भी नियुक्त किए हैं. रांची और देवघर की जिम्मेदारी गणेश मिश्रा, सरायकेला की बालमुकुन्द सहाय और खूंटी की नीलकंठ सिंह मुंडा को दी गई है.

दुमका में सुनील सोरेन, पाकुड़ में कृष्णा महतो, साहेबगंज में अनंत ओझा और गोड्डा-धनबाद में दिलीप वर्मा संयोजक होंगे.

हजारीबाग-गढ़वा-पलामू में भानु प्रताप शाही, लोहरदगा में अमित सिंह, सिमडेगा में मुनेश्वर साहू, गुमला और लातेहार में मनीर उरांव तथा गिरिडीह में सरोज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है.

चाईबासा में गीता कोड़ा, जमशेदपुर में आभा महतो, बोकारो में अमर कुमार बाउरी, रामगढ़ में राकेश प्रसाद, चतरा में अमरदीप यादव, जामताड़ा में सुनील सोरेन और कोडरमा में शालिनी बैसखियार आंदोलन की जिम्मेदारी संभालेंगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !