Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamshedpur Breaking: बारीडीह में पेट्रोल पंप के पीछे शराब पी रहे दो संदिग्ध पकड़े गए, एक के पास से हथियार व कारतूस बरामद

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के बारीडीह पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे शराब पी रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गए लोगों की पहचान विलियम और रॉबर्ट के रूप में हुई है. विलियम के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए जाने की बात सामने आई है.


बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनके पास हथियार होने की सूचना पुलिस को मिली.


सादे लिबास में पहुंचे थाना प्रभारी और टाइगर मोबाइल जवान
सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद और टाइगर मोबाइल जवान तबरेज सादे लिबास में पहुंचकर दोनों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान विलियम के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए.

पुलिस अब बरामद हथियार और कारतूस को लेकर जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार दोनों के पास कैसे पहुंचा और क्या वे पहले से किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़े रहे हैं.

फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !